महज 8 घण्टे में ही पकड़ाए आरोपी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
न्यूज़ सर्च@राजनांदगांव:- राजनांदगांव के होटल व्यवसायी विनोद लुल्ला के 8 वर्षीय पुत्र नैतिक लुल्ला का दो बाइक सवार युवकों ने कल अपहरण कर लिया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए महज 8 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बचा लिया है। इस घटना में और कई नहीं बल्कि होटल संचालक का नौकर ही शामिल था।सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने शहर भर में नाकेबंदी कर दी थी। घटना शाम साढ़े 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने घर से 200 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया था। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस अपहृत बच्चा नैतिक मोहल्ले में सायकल चला रहा था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की पतासाजी के लिए शहर में नाकेबंदी की गई। वहीं आसपास के इलाके में मौजूद तमाम सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। पुलिस को जैसे ही आरोपियों के ठिकानों का पता चला तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और नैतिक को अपने कब्जे में लिया और आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक पूरे घटनाक्रम को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है। आरोपी अक्षय सहारे, चुन्नी लाल गावड़े और उनका नाबालिग दोस्त ने पूरे प्लान के साथ घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने व्यवसाई से उन्हें परेशान करने के लिए बदला लिया है।
आरोपियों से की जा रही है पूछताछ
इस सबन्ध में आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नैतिक के अपराह्न में जो आरोपी शामिल थे। वह नैतिक के पिता विनोद लुल्ला के यहां वेटर के रूप में काम करते थे और दोनों ही आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी द्वारा किस उद्देश्य से बच्चे का अपहरण किया गया है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हमारा पहला उद्देश्य यही था कि बच्चे को सकुशल आरोपियों के चंगुल से बाहर निकालना है।
परिजनों ने किया पुलिस और मीडिया का धन्यवाद
नैतिक के पापा विनोद लुल्ला और मम्मी पायल ने राजनांदगांव पुलिस का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में मेरे बालक को सकुशल मुझे लौटा दिया है इसके लिए पुलिस और मीडिया कर्मियों का भी मैं हृदय से आभारी हूं जिन्होंने अपना सहयोग प्रदान किया।