Coal India Management Trainee Recruitment 2019, फरवरी में होगा कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- इंजिनियरिंग ग्रैजुएट बेरोजगारों के लिए यह एक बड़ी ख़ुशी वाली खबर है। कोल इंडिया ने ट्रेनी के 1326 पदों पर वेकन्सी निकाली है। आवेदन भरने की प्रक्रिया 21 दिसंबर 2019 से शुरू होगी। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो निर्धारित तिथि पर कोल इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2020 तक है। परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को किया जाएगा। यह भर्ती अलग अलग 11 पदों के लिए है।
शैक्षिक योग्यता (Qualification) : B.E/ B.Tech/ MCA/ CA/ MSW/ MBA अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें।
पदों का नाम (Post Details) : मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee)
पदों की संख्या : 1326 पद
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि : 19-01-2020
आयु सीमा (Age Details) : उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए नोटिफिकेशन देखिये।
सिलेक्शन (Selection Process)
सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा (Coal India Management Trainee Recruitment 2020) में सफल होने वाले आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन से पहले अपनी योग्यता को अच्छी तरह जांच लें क्योंकि लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद आवेदक को इंटरव्यू के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भी बुलाया जाएगा। फरवरी में कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। कुल 100-100 अंकों के दो पेपर होंगे। जिसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर 1 में जनरल नॉलेज/रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और जनरल इंगलिश होगी वहीं पेपर 2 में प्रफेशनल नॉलेज आदि से जुड़े सवाल होंगे।सैलरी (Salary Details In CIL) : वेतनमान 50,000 - 1,80,000/- रहेगा।
आवेदन कैसे करें (Application Process) : इच्छुक उम्मीदवार Online आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फीस (Application Fees Details) : Gen/OBC: ₹1000/- SC/ST/PWD: ₹0/


