पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 जनवरी तय की थी फांसी की तारीख
न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली:- निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों का नया डेथ वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया है। (Fresh Death Warrant in Nirbhaya Case) चारों दोषियों को अब 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ( Patiala House Court) ने चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने की तारीख तय की थी, लेकिन इसके बाद दोषी मुकेश सिंह कोर्ट (Court) पहुंच गया था। मुकेश ने president of India राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भी दया याचिका दाखिल की थी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था।पटियाला हाउस कोर्ट Patiala House Court से चारों दोषियों को सजा मिलने के बाद जब उनका नया डेथ वारंट death warrant जारी हुआ तो निर्भया की मां mother of Nirbhaya आशा देवी को काफी झटका लगा था। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को फांसी पर नहीं लटका दिया जाता है, तब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा। मुझको पिछले सात साल से तारीख पर तारीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर जगह निर्भया के गुनहगारों का ही मानवाधिकार देखा जा रहा है। हमारा मानवाधिकार कोई नहीं देख रहा है।इसी दौरान शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषी मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी थी।


