मरवाही सदन में कर्मचारी द्वारा खुदकुशी करने का मामला, मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज़ सर्च@बिलासपुर:- कोटा विधायक रेणु जोगी के मरवाही सदन में उनके निजी कर्मचारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री व छजकां के सुप्रीमो अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक मृतक संतोष कुमार कौशिक पिता पुसऊ कौशिक के भाई कृष्ण कुमार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई पर चोरी का पहले तो इल्जाम लगाया गया और उसे बाद में प्रताड़ित किया गया। इसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने देर रात प्रारंभिक रूप से अजीत जोगी और अमित जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर कर्मचारी की मौत को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने भी चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।


