भाला फेंक में भी जौहर दिखा तृतीय स्थान प्राप्त किया
न्यूज सर्च@रायगढ़:-एसडीएम ऑफिस सारंगढ़ में कार्यरत कर्मचारी जिन्होंने अभी बरमकेला में आयोजित बैडमिंटन ओपन मैच 2020 में अपने पार्टनर उमा के साथ भाग लेते हुए 40 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल तक अजेय रहते हुए भिलाई के साथ सेमीफाइनल खेल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इनका जज्बा सराहनीय है। इन्होंने बैडमिंटन में ही नहीं बल्कि खेल की अन्य स्पर्धाओं में भी विजय हासिल किया है। वर्तमान में ही माननीय जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर द्वारा आयोजित टूर दे जशपुर स्पर्धा में भी जशपुर टू बगीचा साइक्लिंग में 30 किलोमीटर की अप हिल को पार करते हुए 100 किलोमीटर का सफर 6 घंटे के अंदर पूरा करते हुवे अंडर 10 रहकर कलेक्टर महोदय से सम्मानित हुवे। इनका जज्बा यहीं पर नहीं थमा बल्कि इससे भी आगे बढ़कर अभी अभी नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स मीट 2019 रायपुर में 100 मीटर दौड़ 14 सेकेंड में पूरा करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान एवं भाला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्वयं का एवं पूरे सारंगढ़ अंचल के नाम रोशन किया है। इन्होंने अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करते हुवे साथ ही स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतया सचेत रहकर ये सारी उपलब्धियां हासिल की हैं।
एक सरकारी कर्मचारी रहते हुवे अपने समस्त कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करते हुवे खेल की भिन्न भिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल करना अभूतपूर्व उपलब्धि है।
भविष्य में भी पूरा सारंगढ़ अंचल इनसे ऐसे ही ऊर्जावान रहकर अपनी खेल भावना एवं अथक परिश्रम के द्वारा खेल की और अन्य स्पर्धाओं में और आगे बढ़कर सारंगढ़ अंचल के नाम रौशन करने की कामना करता है।