त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव 2019-20
प्रथम चरण में डभरा, जैजैपुर और नवागढ़ जनपद क्षेत्र में मतदान आज,
10 जिला पंचायत, 71 जनपद पंचायत सदस्य, 253 सरपंच और 2485 पंचों के चुनाव के लिए होगा मतदान
न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत प्रथम चरण में जांजगीर जिले के तीन जनपद पंचायत क्षेत्रों के 10 जिला पंचायत, 71 जनपद सदस्य, 253 सरपंच और 2485 पंचों के चुनाव के लिए 28 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन में 28 जनवरी को होने वाले मतदान और मतगण्ना की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाठक ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए सभी मतदाताओं से निर्भीक और स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 28 जनवरी के चुनाव में उक्त तीनों विकासखण्डों के 4 लाख 38 हजार 647 मतदाता पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अपने मतों का उपयोग कर सकेंगे। जिले की उक्त तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में पंच के 2485, पद के चुनाव के लिए 6029 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। पंच पद के लिए 1309 वार्डो के केवल एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन दाखिल किया है। अर्थात 1309 वार्डो में निर्विरोध की स्थिति है। जैजैपुर विकासखण्ड के अंतर्गत पंच के दो वार्डो में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
इसी प्रकार उक्त तीनों विकासखण्डों में 253 सरपंचों के चुनाव के लिए 1252 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है। डभरा, जैजैपुर और नवागढ़ जनपद क्षेत्र में सरपंच के कुल 261 पदों में से 7 में एक-एक उम्मीदवार है। डभरा जनपद पंचायत की एक ग्राम पंचायत में किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसी प्रकार 71 जनपद सदस्यों के चुनाव के लिए 343 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें है। उक्त तीनों जनपद में कुल 74 चुनाव क्षेत्रों में से 3 क्षेत्र में एक-एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने के कारण यहां निर्विरोध की स्थिति है। प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य के कुल 10 पदों के लिए 52 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें डभरा और जैजैपुर में तीन-तीन तथा नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में चार पद शामिल है। प्रथम चरण के चुनाव के लिए नवागढ़ जनपद में 1 लाख 76 हजार 443, जैजैपुर – 1 लाख 41 हजार 151 और डभरा जनपद में- 1 लाख 21 हजार 59 और तृतीय लिंक के 8 वोटर सहित कुल 4 लाख 38 हजार 647 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रथम चरण के चुनाव हेतु नवागढ़ क्षेत्र के लिए 374, जैजैपुर-294, और डभरा जनपद पंचायत क्षेत्र में 266 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। 28 जनवरी को प्रथम चरण के मतदान के पश्चात दोपहर 3 बजे से मतदान केन्द्रों में ही मतों की गिनती की जाएगी।
सेल्फी प्रतियोगिता – मतदान केन्द्र पर बनेगा सेल्फी जोन, मतदान के अगले दिन सायं 5 बजे तक सेल्फी कर सकेंगे अपलोड
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए बनाये गये मतदान केन्द्रों के पास सेल्फी जोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मतदान करने के पश्चात मतदाता अपने मोबाइल फोन से सेल्फी ले सकेंगे। इसके लिए आयोग द्वारा सेल्फी बूथ पोस्टर भी उपलब्ध करवाया गया है।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान पश्चात अपनी उंगली पर लगायी गयी अमिट स्याही के निशान को प्रदर्शित करते हुए सेल्फी जोन के समक्ष खडे़ होकर लिये गये सेल्फी फोटो को ही प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। दिव्यांग मतदाता की स्थिति में अन्य द्वारा लिये गये फोटो को भी मान्य किया जाएगा। लिये गये फोटो को आयोग के वाट्सअप नंबर – 8815175560 पर भेजना होगा अथवा फेसबुक एकाउंट में टेग करना होगा। सेल्फी के साथ मतदाता को अपना ग्राम पंचायत, विकासखण्ड जिला एवं मोबाइल नंबर को भी अपलोड करना होगा। मतदान दिवस के अगले दिन सायं 5 बजे तक सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।

पहले चरण में 4 लाख 38 हजार 647 मतदाता कर सकेंगे मतदान, चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी