भैंसों नंदेली मे मिल रहा है अपार समर्थन राजकुमार साहू को - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

भैंसों नंदेली मे मिल रहा है अपार समर्थन राजकुमार साहू को

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 से तराजू  छाप के प्रत्याशी राजकुमार साहू(राजू)  ने अपने क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष समर्थकों के साथ रैली निकालकर प्रत्येक घरों में जाकर धुँवाधार प्रचार कर रहे है। तराजू छाप को जनसंपर्क के दौरान भारी समर्थन दिया जा रहा है और युवा वर्ग होने के चलते इन्हें लाभ मिल रहा है वहीं जनपद पंचायत के मतदाताओं के द्वारा राजकुमार साहू (राजू) को तराजू छाप पर मोहर लगाकर विजयी बनाने का उन्हें आशीर्वाद दिया जा रहा है। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसो एवं नंदेली, (व्यासनगर) आते है, दोनों ग्रामपंचायत में राजकुमार साहू की स्वच्छ छवि के कारण लोगो का आपार समर्थन एवं आशीर्वाद मिल रहा है,युवा प्रत्याशी राजकुमार साहू (राजू) सभी वर्ग सभी समाज के चहेते है,
युवा प्रत्याशी राजकुमार साहू (राजू)के साथ युवा वर्ग, महिला, एवं पुरुष, इनके साथ चल रहे हैं ।

Pages