बहेराडीह में साड़ी बांटने वाले सरपंच प्रत्याशी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बहेराडीह में साड़ी बांटने वाले सरपंच प्रत्याशी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस

बहेराडीह में साड़ी बांटने वाले सरपंच प्रत्याशी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस               
 

न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। लोगों को घर-घर जाकर प्रलोभन देने वाले सरपंच प्रत्याशी को बहेराडीह के ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर सरपंच प्रत्याशी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चांपा थाना अंतर्गत ग्राम बहेराडीह की है। जहां जाटा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी अमरीका पाटले पति संतराम ने सोमवार 27 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे आश्रित ग्राम बहेराडीह आकर घर-घर अपने चश्मा छाप पर वोट मांग रहे थे और इसी बीच घरों में एक थैले में साड़ी और पम्पलेट व अन्य सामग्री बांट रहे थे। जिसका बहेराडीह वासियों ने न सिर्फ विरोध किया बल्कि बोलेरो में भरे साड़ी व अन्य सामग्री को बांटने वाले सरपंच प्रत्याशी व उसके पुत्र सहित उनके समर्थकों को बंधक बना लिया और इसकी सूचना 112 समेत चांपा थाना प्रभारी राजेश कुमार चौधरी को दी। सूचना पर थाना प्रभारी और 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक मामला शांत हो चुका था। हालांकि पुलिस ने जाटा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी अमरीका के पुत्र नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 
                               
ग्रामीणों ने चार दिन पहले दी थी चेतावनी
 ग्राम पंचायत जाटा के सरपंच प्रत्याशी आश्रित ग्राम बहेराडीह आकर यहां के लोगों को पैसे का प्रलोभन दे रहे थे, जिसको लेकर ग्रामीणों ने एक बार समझाइश दी थी, लेकिन वे नहीं माने। तब बहेराडीह के लोगो ने पैसे बांटने वाले जाटा के लोगों की जमकर धुनाई की। उसके बाद भी वे अपने इस हरकत से बाज नहीं आए और आज सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे आश्रित ग्राम बहेराडीह में खुलेआम आचार संहिता का उलंघन करते हुए ग्रामीणों को साड़ी और पम्पलेट व अन्य सामग्री बांटकर आश्रित ग्राम का माहौल खराब करने से पीछे नहीं हट रहे थे। इससे लोगों ने सरपंच प्रत्याशी अमरीका व उनके समर्थकों को बंधक बना कर पुलिस के हवाले कर दिया।                                 

आचार संहिता का उलंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
 इस समय ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत चुनाव चल रहा है। आम नागरिकों को किसी प्रकार का प्रलोभन देना आचार संहिता का उलंघन है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर 112 समेत चांपा पुलिस की टीम पहुंची। तब तक मामला शांत हो चुका था। 
राजेश कुमार चौधरी, थाना प्रभारी चांपा

Pages