ब्रेकिंग : मतदान केंद्र में ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने किया हमला - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

ब्रेकिंग : मतदान केंद्र में ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

न्यूज़ सर्च@दंतेवाड़ा:- दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत गीदम ब्लॉक के कवर गांव पूर्व माध्यमिक शाला में बने मतदान केन्द्र  पाहूनार में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसमें 4-5 ग्रामीणों को मधुमक्खियों द्वारा काटे जाने की खबर है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है, जिसमें ग्रमीण बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। मतदाता जब मतदान केंद्र पहुंचे तो वहाँ शोर गुल के कारण मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। घटना के बाद मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर बिठाया गया है और घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए गीदम अस्पताल ले जाया गया है।

Pages