गिले शिकवे भूल मुख्यमंत्री ने की बअमित शाह की अगवानी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

गिले शिकवे भूल मुख्यमंत्री ने की बअमित शाह की अगवानी

रायपुर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज सुबह रायपुर के स्वामी विवकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की।
 उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अध्यक्षता में आज नया रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी शामिल होंगे।
 उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद का गठन केन्द्र सरकार और परिषद में शामिल राज्यों के समन्वय से इन राज्यों में संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ अन्तर्राज्यीय समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय सलाहकार मंच के रूप में किया गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष हैं, इसलिए यह बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है। क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्यों के मुख्यमंत्री को रोटेशन में परिषद का उपाध्यक्ष बनाया जाता है, जिनका कार्यकाल एक वर्ष का होता है।

Pages