तहसीलदार ने किया वाहन समेत 42 कट्टा धान जप्त - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

तहसीलदार ने किया वाहन समेत 42 कट्टा धान जप्त

न्यूज़ सर्च@सारंगढ़:-सारंगढ़ विकास खण्ड में अवैध धान परिवहन पर प्रशासनिक कार्यवाही निरंतर जारी है इसके बावजूद मंडी अधिनियम का उल्लंघन कर हर रोज अवैध रूप से धान परिवहन किये जा रहे हैं जिस पर तहसीलदार सारंगढ़ अरुण कुमार सोम ने कार्यवाही की गाज गिराई है
उक्त संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्र. CG10 C 7934, स्वराज माज़दा के चालक भगवान दास बैरागी निवासी-कांदुरपाली द्वारा धान-42कट्टा(16.80क्विंटल), बिना किसी कागज़ात के ग्राम मानिकपुर के पास अवैध परिवहन कर रहा था , जिसका जानकारी होने के बाद तत्काल  पहुंचे तहसीलदार सारंगढ ओर स्वराज माजदा वाहन को  पकड़ कर परिवहन किये जाने वाले धान के सौदा पत्रक एवं धान अन्य स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर वाहन समेत धान को सारंगढ़ थाना प्रभारी के सुपुर्द किया गया है जिस पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण नस्तीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Pages