मुख्यमंत्री की चेयर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देख विपक्ष ने किया विधानसभा में हंगामा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मुख्यमंत्री की चेयर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देख विपक्ष ने किया विधानसभा में हंगामा

न्यूज़ सर्च@रायपुर :- विधानसभा में एक दिन के अल्पकालिक सदन की कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री की  चेयर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देखकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया।
विपक्ष में बैठी भाजपा के नेताओं ने कहा कि सीएम की  चेयर में लगा है इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जो कि गलत है। बीजेपी की ओर से विधायक अजय चन्द्राकर और बृजमोहन अग्रवाल और धरम लाल कौशिक ने की आपत्ति जताई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सदन की कार्रवाई की जानकारी हेतु लगाया गया है। विपक्ष  की बार-बार आपत्ति के बाद कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष की आपत्ति के बाद मुख्यमंत्री के चेयर में लगी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस को हटा दिया गया।

Pages