पामगढ़ - भारतीय जनता पार्टी ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019-20 हेतु पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की 5 और 7 कि घोषणा कर दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी की सहमति से जिला पंचायत हेतु पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है , जिसके अनुसार क्षेत्र क्र 05 मंजुलता टण्डन, क्षेत्र क्र 07 जगतपाल सिंह पार्टी की ओर से प्रत्याशी होंगी। पार्टी ने आज 18 प्रत्याशियों की घोषणा की है। शेष सात क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी ।



