नारियल पानी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

नारियल पानी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- राजधानी के टिकरापारा इलाक़े में देर रात नारियल पानी कारोबारी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। व्यवसायी को बेहद गंभीर हालत में मेकाहार ले जाया गका। वहांं हारा  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 28 वर्षीय कारोबारी राकेश जायसवाल को गौकुल नगर और बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी के सुनसान रास्ते पर स्थित सीएसईबी पावर हाउस के सामने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपियो का परिचत था और पावर हाउस के गेट पर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ है। जिसके बाद अज्ञात आरोपियो ने 2 गोली मारी है और मौके से फरार हो गए। प्रराभिंक तौर पर पुलिस का कहना है कि मृतक का पर्स,गाडी और मोबाइल गायब है। उसे आरोपियो द्वारा लूटकर फरार होने की आशंका जता रही है। पतासाजी में पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक कारोबारी राकेश जायसवाल रायपुर में नारियल पानी का व्यावसायी करता था और मूल रूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला था। वह पिछले 2 सालो से अपनी पत्नी के साथ आरडीए कॉलोनी में रह रहा था। वहीं उसकी पत्नी किराना दुकान चलाती है। घटना के बाद मौके पर टिकरापारा थाना पुलिस और एसएसपी शेख आरिफ समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शहर में नाकेबंदी के निर्देश दिये। पुख्ता सूत्रो के मुताबिक देर रात टिकरापारा थाना पुलिस ने कई संदेहियो को हिरासत में लिया है और पुछताछ में जुटी है।

Pages