ऊर्जा विभाग के सचिव की निज सहायक को paytm KYC अपडेट करना पड़ा महंगा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

ऊर्जा विभाग के सचिव की निज सहायक को paytm KYC अपडेट करना पड़ा महंगा

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- ऊर्जा विभाग के सचिव की निज सहायक को paytm KYC अपडेट करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उसकी कीमत उन्हें 80,000 रुपयों से चुकानी पड़ी।
घटना राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय की है जहां निज सहायक,ऊर्जा विभाग के पद पर कार्यरत केएम ललिता को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर Paytm KYC अपडेट करने के लिए 10 रुपए पेमेंट करने बोला जाता है। बस फिर क्या था,मैडम ने तुरंत ही क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने की कोशिश की पर सफल ना हो पाई पर जैसे ही डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया, OTP डालते ही धड़ाधड़ एक के बाद एक अपने आप ट्रांजेक्शन होने लगे और 80,000 रुपए गवाने पड़ गए।
आरोपी
राखी थाना प्रभारी ने बताया कि मिली लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि यह अपराध पूरी तरह से सुनियोजित रहता है व मोबाइल पर ही सारा खेल किया जाता है इसलिए साइबर टीम की ही मदद से इन आरोपियों तक पहुँचा जा सकता है जिसमे थोड़ा वक्त लगता है। साथ ही यह समझना भी मुश्किल है कि जब SBI डेबिट कार्ड से 10 रुपये श्रीमती ललिता ने भेजे है, तो AXIS बैंक खाते से आरोपियों ने कैसे पैसा प्राप्त किया। पुलिस ने बताया कि BROKER TECHNOLOGY BANGALORE के खाते में यह पैसा ट्रांसफर हुआ है,आगे की जांच की जा रही है।

Pages