न्यूज सर्च@रायगढ़:- बदले हुए मौसम से बढ़ी ठंड की चपेट में आकर शहरी क्षेत्र में ही दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला की लाश कोतवाली क्षेत्र के बढ़पारा मोहल्ले में मिली तो दूसरी महिला की लाश चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बाल समुद नाला के किनारे मिली है। प्रारंभिक रूप से दोनों महिलाओं की मौत ठंड से होने की बात कही जा रही है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब छह से बजे बढ़पारा मोहल्ले के लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक महिला की लाश पर पड़ी। कुछ देर में ही यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई। इससे मौके पर दर्जन भर से अधिक लोग एकत्रित हो गए। वहीं आवाज लगाने के बाद भी जब किसी प्रकार से प्रतिक्रिया नहीं हुई तो लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे मेकाहारा भेज दिया है। आसपास के लोगों की माने तो महिला शहर के विभिन्न हिस्सों में घुमते हुए मांग कर गुजारा करती थी।
वहीं दूसरी घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल समुद नाला के किनारे लोगों ने एक वृद्ध महिला की लाश देखी। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो बालसमुद क्षेत्र में ही रहने वाली बहनी टोप्पो पति स्व. अंजोर सिंह टोप्पो के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला शराब पीने की आदी थी। बीते गुरुवार को उसके घरवालों ने उसे शराब पीने के लिए मना किया था। इसके बाद भी वह शाम को शराब पीने के लिए निकल गई। देर शाम को वह क्षेत्र के इमली पेड़ के पास बैठी हुई नजर आई थी। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय महिला शराब के नशे में बालसमुद स्थित नाले को पार करते हुए घर जा रही थी। इस समय वह रास्ता भटक गई और उबड़-खाबड़ रास्ते में चली गई। जहां अनियंत्रित होकर वह नाला के किनारे गिर गई होगी। शराब के नशे में होने की वजह से वह उठ नहीं सकी और बारिश व ठंड से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली व चक्रधर नगर पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज करते हुए लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मेकाहारा भेज दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक रूप से दोनों महिलाओं की मौत ठंड से हुई होगी, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।