राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सारंगढ़ की टीम को सुआ नृत्य में मिला दूसरा स्थान - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सारंगढ़ की टीम को सुआ नृत्य में मिला दूसरा स्थान


न्यूज सर्च@सारंगढ़:-छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साईंस कालेज मैदान में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में पान पानी पालगी की नगरी सारंगढ़ की टीम ने सुआ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने राजधानीवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और इस प्रतिस्पर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सारंगढ़ का नाम रोशन कर पूरे अंचल को गौरवान्वित किया है।

  प्रस्तुत सुआ नृत्य कार्यक्रम के संगीत संयोजन में श्री बादल घराने के उभरते संगीत साधक शरदकुमार मेहर के हारमोनियम एवं बांसुरी की सुमधुर स्वरलहरियों के संगत ने दर्शकों का मन मोह लिया।ज्ञातव्य हो कि श्री मेहर बादल घराने के संगीत कला मर्मज्ञ श्री माणिक लाल मेहर जी के सुपुत्र हैं वहीं तबले पर कुशल संगतकार युवा कलाकार वीरेंद्र देवांगन रहे जिन्होंने कु. नंदिनी बरेठ व दुर्गा की सुमधुर गायन में सुर ताल मिलाकर निर्णायक स्तर पर पहुँचा कर पान पानी पालगी की नगरी सारंगढ़ जय जोहार के उदघोष से दर्शक दीर्घा की तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा वहीं सुआ नृत्य की प्रस्तुति में कु.एकता जागृति प्रियंका मुस्कान अनिता चंद्रमुखी अरपा लुकेश्वरी पायल दुर्गेश्वरी सीमा रजनी भानुप्रिया नोमिता प्रीति एवं सहयोगी के रूप में जयंती एवं ज्योति शामिल रही।

Pages