शासकीय मदिरालयों में सत्ता के संरक्षण में चल रही अवैध वसूली - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

शासकीय मदिरालयों में सत्ता के संरक्षण में चल रही अवैध वसूली

न्यूज सर्च@रायगढ़:- छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने की वादा करने वाली सरकार एक साल बीतने के बाद भी शराबबंदी करने की पहल पर अब तक कोई कदम नही बढ़ाया है लेकिन मदिरा प्रेमियों को अब तक विभिन्न अवसरों पर खासकर होली व अन्य त्यौहार में अवैध तरीके से देशी विदेशी शराब के मूल्य में बृद्धि कर मुनाफाखोरी की जा चुकी है वहीं अब सरकारी शराब दुकान के माध्यम से कांग्रेस से जुड़े नेता प्लेसमेंट एजेंसी एवं आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी की सांठगांठ से 31 दिसंबर से अनाधिकृत रूप से 10 से 20 रुपये की मूल्य बृद्धि बताकर अवैध उगाही का खेल खेला जा रहा है जिसकी  सूचना आबकारी अमला को देने के बाद भी कार्यवाही नही की जा रही है वहीं इस अवैध उगाही के खेल को लम्बे समय तक संचालित करने मीडिया मैनेजमेंट की भी कोशिश में जोरों से कांग्रेस से जुड़े नेता लगे हुये जिससे पूरे रैकेट का संचालन सत्ता के संरक्षण में होना बताया जा रहा है इसके पहले भी पूरे रायगढ़ जिले के सरकारी शराब दुकानों में अवैध रूप से हजारों पेटी बिना स्कैन किये दो नम्बर की प्लेन शराब खपत कर मुनाफाखोरी हो चुकी है जिससे सीधा सीधा आबकारी मंत्री सहित सरकार पर उंगली उठ रही है आबकारी विभाग मूकदर्शक बनी हुई है।

Pages