न्यूज़ सर्च@बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बिलासपुर (bilaspur) स्थित मारवाही सदन की घटना
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बिलासपुर (ajit jogi) स्थित मारवाही सदन में उनके कर्मचारी की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल जोगी के कर्मचारी द्वारा खुदकुशी (suicide) करने की आशंका जताई है।
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम 4-4.30 बजे के बीच की है। मृतक का नाम संतोष कौशिक है। वह बिलासपुर जिले के कोनी थाना अंतर्गत रमतला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस की माने तो प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि घटना के समय बंगले में मृतक के अलावा नगर सैनिक और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। इसके बाद भी खुदकुशी जैसी घटना घट जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोनी के पास रमतला गांव निवासी संतोष कौशिक अजीत जोगी के मरवाही सदन में पिछले 4 साल से काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि उस पर चोरी का आरोप लगा था। उसने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर चोरी के इल्जाम की जानकारी दी थी। परिजन जब बंगले पहुंचे तो पता चला कि उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई है।