न्यूज सर्च@सारंगढ़:-छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर अलग अलग थाने एवं चौकी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आम लोगों एवं छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातयात नियमों के अनुरूप सड़कों में वाहन चलाने की जानकारी देते हुए अपने घर के अन्य सदस्यों को भी यातायात नियमों की जानकारी देने आग्रह किया
इस तारतम्य में सारंगढ़ थाना अंतर्गत मल्टीपर्पज,संतथामस स्कूल गोड़म एवं गुड़ेली स्कूल में सारंगढ़ पुलिस ने बच्चों को यातयात नियम एवं साईबर अपराध के संबंध में जानकारी दी
इस तारतम्य में सारंगढ़ थाना अंतर्गत मल्टीपर्पज,संतथामस स्कूल गोड़म एवं गुड़ेली स्कूल में सारंगढ़ पुलिस ने बच्चों को यातयात नियम एवं साईबर अपराध के संबंध में जानकारी दी
वहीं कनकबीरा चौकी प्रभारी आरसी पैकरा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कनकबीरा में बच्चों सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया इस दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सालर के अधिकारी कर्मचारियों ने बच्चों को धन संचय के महत्व के साथ ही बैंक के माध्यम से संचालित विभिन्न जमा एवं ऋण योजना की भी जानकारी देकर सुरक्षित धन संग्रह के संबंध में बताया इस दौरान पुलिस ने बच्चों के लिए यातायात नियम एवं सुरक्षा विषय पर निबंध चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता भी कराया।


