बेटे ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर…फिर जो हुआ दहल उठेगा दिल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बेटे ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर…फिर जो हुआ दहल उठेगा दिल

 बेटे ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर…फिर जो हुआ दहल उठेगा दिल
शिवरीनारायण थानांतर्गत राहौद में हुआ हादसा
न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। वाहन चलाने के शौक ने बेटे को ही मां का हत्यारा बना दिया। वहीं पिता अस्पताल में मौत से जूझ रहा है घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद की है। वाहन चालक बेटे की लापरवाही से मां की जान चली गई और पिता की जान पर बन आई। नौसिखिया बेटे ने चारपहिया वाहन की ब्रेक दबाने की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, इससे वाहन अनियंत्रित होकर पास में धूप सेंक रहे मां और पिता को ही अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक शिवरीनारायण थानान्तर्गत राहौद में चारपहिया वाहन से एक दर्दनाक घटना हो गया। बेटे ने मां और पिता को कुचल दिया। हादसे में महिला मोती सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पिता जन्देल सिंह गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी बेटे सूरज सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

गांव-गांव घूमकर बूटी बेचने का काम 

उत्तरप्रदेश से यह परिवार चारपहिया में गांव-गांव घूमकर जड़ी-बूटी बेचने का काम कर रहा था। अभी इस परिवार का ठिकाना राहौद था। आरोपी बेटे सूरज सिंह, गाड़ी चलाने की कोशिश कर रहा था और उसने अपनी मां और पिता को गाड़ी से कुचल दिया। हादसे में मां की मौत हो गई, पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

Pages