रायपुर ब्रेकिंग
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- रायपुर के गंज पुलिस ने नशीले कफ सिरप की तस्करी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कफ सिरप रायपुर से जांजगीर भेजा जा रहा था। पुलिस ने कब सिरप से भरी अर्टिका गाड़ी को जप्त करते हुए पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।एडिशनल एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की अर्टिगा गाड़ी में नशीली दवा की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तुरंत एक टीम तैयार कर तेलघानी नाका क्षेत्र में नाकेबंदी किया। चेकिंग के दौरान CG11 AM7131 अर्टिगा गाड़ी में नशीला कफ सिरप जब्त किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी नितेश पॉलीथिन सप्लायर का काम करता है। उसके साथ
दो मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल हैं। जिसमें एक अशोका सेल्स डूंमरतराई एवं दूसरा प्रेम प्रकाश मेडिकल एजेंसी तेलघानी नाका का संचालक है। दोनों संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपये) की कीमत का 1800 शीशी कफ सिरफ जप्त किया गया है। पांचों आरोपियों के विरुद्ध गंज थाना में एनडीपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
यह आरोपी गिरफ्तार
1. नितेश विरानी पिता स्व. सुन्दर विरानी उम्र-37 वर्ष, साकिन चांपा रहेसा बेड़ा ब्राम्हणपारा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा
2. मनोज नामदेव पिता देवराम नामदेव उम्र-32 वर्ष, चांपा सिवनी बंगला चैक थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा।
3. अनिल कामनानी पिता स्व. मुरारी लाल कामनानी उम्र 45 साल, निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा जिला बलौदा बाजार।
4. धीरज माधवानी पिता मोहन लाल माधवानी उम्र 31 साल, निवासी सिंधी धर्मशाला के पास पंडरी रायपुर।
5. अमित गुरूबक्षाणी पिता स्व. बच्चू मल गुरूबक्षाणी उम्र 37 साल, निवासी गली नंबर 06 रवि ग्राम तेलीबांधा रायपुर।


