गणतंत्र दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने किया अंतिम रिहर्सल का अवलोकन गणतंत्र दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने किया अंतिम रिहर्सल का अवलोकन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

गणतंत्र दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने किया अंतिम रिहर्सल का अवलोकन गणतंत्र दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने किया अंतिम रिहर्सल का अवलोकन

गणतंत्र दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने किया अंतिम रिहर्सल का अवलोकन
गणतंत्र दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने किया अंतिम रिहर्सल का अवलोकन


न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, आज सुबह 9 बजे से समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों का क्रमबद्ध अंतिम रिहर्सल किया गया। कलेक्टर जनक प्रसाद  पाठक, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा अंतिम रिर्हसल का अवलोकन किया गया और प्रभारियां को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास में ध्वजा रोहण, राष्ट्रगान, मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश वाचन, कबूतर एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे को आकाश में छोड़ना, मार्चपास्ट, परेड तथा कमांडरों से परिचय, शहीदों के परिजनों से भेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों की प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण एवं समापन आदि कार्यक्रमों का क्रमबद्ध प्रस्तुतीकरण आदि का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर लीना कोसम, जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, एस.डी.एम. चांपा बजरंग दुबे, एस.डी.एम. जांजगीर मेनका प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी पत्रकार छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।  

गणतंत्र दिवस पर जनपद पंचायतों में सीईओ और ग्राम पंचायतों में सचिव करेंगे ध्वजारोहण,

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत के सचिव ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का कार्य प्रक्रियाधीन है और आचार संहिता प्रभावशील है। इसके मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ध्वजारोहण किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है।

Pages