कवर्धा से रायपुर जा रहे थे बीजेपी एमपी संतोष पांडेय
न्यूज़ सर्च@भिलाई:- राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की गाड़ी को शनिवार सुबह एक तेेेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। भाजपा सांसद पांडेय कवर्धा से राजधानी रायपुर जा रहे थे। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई पर सांसद सुरक्षित बच गए। किसी को खरोच तक नहीं आई।जानकारी के अनुसार कवर्धा-रायपुर मार्ग में सिलतरा के पास धनेली गांव में सड़क दुर्घटना के बाद सांसद संतोष पांडेय को दूसरी गाड़ी मंगानी पड़ी। उन्होंने कहा कि भगवान की दया से सभी सुरक्षित हैं। एक पल के लिए सभी डर गए थे। इधर सांसद के वाहन की दुर्घटना की खबर सुनते ही भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया। एक के बाद एक बड़े नेता और कार्यकर्ता सांसद का हालचाल जानने की कोशिश में जुटे रहे। दोपहर को जब सांसद सकुशल रायपुर पहुंचे तब सबने राहत की सांस ली।


