भूख व ठंड से मासूम की मौत, मां ने सेप्टिक टैंक में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

भूख व ठंड से मासूम की मौत, मां ने सेप्टिक टैंक में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

भटक कर अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंची थी महिला, ढाई साल का मासूम दो दिन से था भूखा, गोद में ही तोड़ा दम

न्यूज़ सर्च@अंबिकापुर:- भटक कर अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंची महिला के गोद में ही उसके ढाई साल के मासूम बेटे की मौत भूख व ठंड से हो गई। इसके बाद सदमे में आकर उसने देर रात अस्पताल के सेप्टिक टैंक में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
घटना शनिवार देेेर रात 11:30 बजे की है। प्रतीक्षा बस स्टैंड अंबिकापुर में ठंड से ठिठुरते व गोद में अचेत अवस्था में ढाई साल के बच्चे के लिए हुए भटक रही थी। लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र में दी। उसे तत्काल महिला व बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।
महिला अपना नाम गीता बता रही है। उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने मायके बोहला से सुसराल झारखंड के छतरपुर थाना के नावा के पास जगवाना जाने निकली थी। रिश्तेदारों ने उसे बोहला में एक यात्री बस में बैठा दिया और कहा कि यह बस छतरपुर जाएगी। वह भटक कर अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंच गई। वहीं वह अपना पति का नाम कभी सत्यम तो कभी सत्येन्द्र विश्वकर्मा बता रही है। इसके अलावा वह पुलिस को कुछ नहीं बता रही है। फिल्हाल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मनो रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चे के शव को परिजन के इंतजार में पुलिस ने मरच्यूरी में रखवा दिया है।


Pages