सूर्यग्रहण देखने से 15 बच्चों की आंखें हुईं खराब, जल गया रेटिना - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सूर्यग्रहण देखने से 15 बच्चों की आंखें हुईं खराब, जल गया रेटिना

न्यूज़ सर्च@जयपुर:- राजस्थान में हुई सूर्य ग्रहण की घटना इन दिनों चर्चा में है। यहां सूर्यग्रहण देखने वाले 15 बच्चों की आंखें 70 प्रतिशत तक खराब होने की बात सामने आई है। इन बच्चों ने बिना चश्मे अथवा अन्य किसी सुरक्षा इंतजाम के सूर्य ग्रहण देखा था। इससे उनकी आंखों की रेटिना तक जल गई है।
इन सभी को राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां नेत्र रोग विभाग के चिकित्सकों ने उपचार किया तो अब उन बच्चों को धुंधला दिखाई देना शुरू हो गया है। चिकित्सकों की माने तो इन बच्चों की आंख 40 से 70 फीसदी तक खराब हो चुकी है। बच्चों की आंख का रेटिना तक जल चुका है। आंख के अंदर पीला धब्बा पड़ गया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है इलाज के बाद उन्हें साफ देखने लगेगा।

Pages