जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के प्रत्याशी लखन लाल साहू को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में सहयोग करने का लिया निर्णय
Newsseach.in@janjgir champa--जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के प्रत्याशी लखन लाल साहू को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में सहयोग करने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में भाजपा ने अपना समर्थित प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इस स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल से चर्चा उपरान्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर (ग्रामीण) के अध्यक्ष रामकिंकर शुक्ला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत कश्यप ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर लखन लाल साहू निवासी ग्राम दर्री (घुंठिया) चुनाव चिन्ह "दो पत्ती" को चुनाव में सहयोग करने का निर्णय लिया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की अपील की है। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक़ सिद्दीक़ी व शिशिर द्विवेदी ने दी है।

