छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों के लिए बनी मेनिफेस्टो - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों के लिए बनी मेनिफेस्टो

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे राजस्थान के चैयरमेन

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के अलावे पंजाब और पुडुचेरी के लिए कमेटी गठित की गयी है। ये कमेटी निफेस्टो इम्पिलिटेशन के लिए बनाई गई है। छत्तीसगढ़ से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को राजस्थान का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए जयराम रमेश को चेयरमैन बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में कमेटी के सदस्यों की बात करें तो उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रणदीप सूरजेवाला, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को शामिल किया गया है।
राजस्थान में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को राजस्थान की मेनिफेस्टो कमेटी की मानिटरिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। ताम्रध्वज साहू के अलावे सांसद अमर सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अविनाश पांडेय और पीसीसी चीफ को शामिल किया गया है।
मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान चेयरमैन होंगे. वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रभारी दीपक बावरिया और अर्जुन मोधवाड़िया मेंबर होंगे।

Pages