हाई कोर्ट ब्रेकिंग : पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- राज्य अन्वेषण ब्यूरो में पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी के विरुद्ध fir दर्ज  करने के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट द्वारा प्रारंभिक जांच क्रमांक 43/2019 को अगली सुनवाई तक के लिए स्थगन आदेश पारित किया है। हाईकोर्ट  ने राज्य शाशन को निर्देश दिया गया है कि अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाई ना कि जाए।
मामले की सुनवाई जस्टिस संजय के अग्रवाल की एकल पीठ में हुई। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को अवगत कराया कि राज्य शासन द्वारा याचिका कर्ता को झूठे मामलो में फ़साने के उद्देश्य से बिना विधिक नियमो के पालन किये बिना उपरोक्त मामले पंजीबद्ध किये। ज्ञात हो कि उपरोक्त समस्त कार्यवाहियां राज्य शाशन द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर की जा रही हैं क्योंकि अशोक चतुर्वेदी द्वारा अपनी प्रतिनियुक्ति आदेश पर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष रीट याचिका क्रमांक 10035/2019 के माध्यम से स्थगन प्राप्त किया था।

Pages