कचंदा देशी शराब दुकान में आगजनी, लाखो के नुकसान की आशंका

न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कचंदा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देशी शराब दुकान को मंगलवार की सुबह आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आगजनी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है। आरोपियों में पूर्व विधायक दाऊराम रत्नाकर के बेटे अंजीर रत्नाकर सहित तीन अन्य लोगों के नाम शामिल है। आगजनी की घटना से शराब दुकान के काउंटर व मालखाने में रखी गई शराब जलकर खाक हो गई। इसके साथ ही लॉकर भी जल चुका है। घटने की सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि सोमवार को दोपहर में कचंदा सहित आसपास के पांच गांव के लोगों ने कचंदा से शराब भट्ठी हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद शराब दुकान में आगजनी की घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। दमकल के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हैं

