न्यूज सर्च@सारंगढ़:-
सारंगढ़ विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति अमझर के उप खरीदी केन्द्र मल्दा ब में एक किसान पर रकबा से अधिक जमीन का पंजीयन किये जाने का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत बुदेली के ग्रामीण देवनाथ निषाद ने किया है लेकिन एसडीएम ने इस पर अब तक कोई जांच संस्थित नही किया है जिससे ग्रामीण नाराज है और अधिकारियों पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही किये जाने का आरोप लगाया है ज्ञातव्य है कि गतदिनों इसी खरीदी केन्द्र में एक किसान को खोचिया का धान खपाने के नाम पर किसान पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाई कर दी गई थी वहीं अब इस खरीदी केन्द्र में कम रकबा को अधिक बताकर फर्जी तरीके से पंजीयन कराकर बेजा लाभ उठाने एवं धान की खपत सहकारी खरीदी केन्द्र में करने की तैयारी में लगे बुदेली के किसान ख़िरसागर पटेल पर ग्रामीण ने आरोप लगाया है उक्त संबंध में सेवा सहकारी समिति अमझर के प्रबंधक से पूछे जाने पर बताया कि समिति माड्यूल में पंजीयन राजस्व विभाग के सत्यापन के आधार पर होता है पटवारी द्वारा जो सत्यापित की गई उसी आधार पर ही पंजीयन की गई है उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि एसडीएम ने उक्त किसान की धान खरीदी रोकने के आदेश दिए हैं अभी उसको टोकन जारी नही किया जा रहा है।