न्यूज़ सर्च@बिलासपुर:- कोटा बीईओ आफिस का बाबू 4 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया है। क्लर्क ने छात्र बीमा सुरक्षा राशि दिलाने मृत छात्र के पिता से रिश्वत मांगी थी।
पीड़ित ग्रामीण दिलहरण यादव की शिकायत पर एसीबी ने की कारवाई करते हुए आरोपी बड़े बाबू बेदूराम कैवर्त्य को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आवेदक के बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई थी, जिसकी छात्र सुरक्षा बीमा की राशि दिलाने के लिए शिक्षा विभाग का बाबू बैदूराम रकम की मांग कर रहा था। एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।