माओवादियों ने ग्रामीण को घर से उठा कर की हत्या, सड़क पर फेका शव - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

माओवादियों ने ग्रामीण को घर से उठा कर की हत्या, सड़क पर फेका शव

मुखबिरी का शक, बाघनदी थानाक्षेत्र के नवागांव में रात की घटना, पुलिस विवेचना में जुटी

न्यूज़ सर्च@राजनांदगांव:- माओवादियों द्वारा एक ग्रामीण को उसके घर से उठा कर हत्या करने व उसके बाद दहशत खिलाने की नियत से शव को सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। बाघनदी थानाक्षेत्र मैं इस घटना को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार नवागांव निवासी लालसिह यादव बुधवार रात को खाना खा कर अपने घर में सो रहा था। इस दौरान कुछ हथियारबंद माओवादी वहां पहुंचे और उसे  उठा कर जंगल के रास्ते ले गए। रास्ते में उन्होंने लालसिह की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को सड़क में फेक कर चले गए।

क्षेत्र में है दहशत का माहौल 

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अगस्त में बाघनदी थानाक्षेत्र के शेरपार जंगल  में पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।  इस दौरान 7 माओवादियों को पुलिस ने मार गिराया था। माओवादी इसी घटना को लेकर लालसिंह यादव को मुखबिरी के शक में घर से उठा कर हत्या की है। 

Pages