जिला पंचायत परिवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजली
न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दिनांक 30 जनवरी को जिला पंचायत में अधिकारियों, कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक टीपी भावे ने गुरूवार को सुबह 11 बजे जिला पंचायत परिसर में शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया। शहादत दिवस के मौके पर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी स्मृति में 2 मिनट तक सभी अधिकारी, कर्मचारी ने मौन धारण किया।


