किराये में रहने वाली महिला पर युवक का आया दिल, कर डाला ऐसा काम पहुंचा सलाखों के पीछे - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

किराये में रहने वाली महिला पर युवक का आया दिल, कर डाला ऐसा काम पहुंचा सलाखों के पीछे

किराये में रहने वाली महिला पर युवक का आया दिल, कर डाला ऐसा काम पहुंचा सलाखों के पीछे

न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। किराये के मकान में रह रही महिला को उसके पति व बच्चों को जान से मारने की बात व अश्लील विडियो बनाकर वायरल करने का भय दिखाकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना जांजगीर का है। पुलिस के प्राप्त जानकारी के मुताबिक जांजगीर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला किराये के मकान में रहती थी। मकान मालिक के नाती अजय यादव महिला पर अपना जाल फेकने की लगातार कोशिश करता रहता था। 8 नवम्बर 2019 को अजय यादव ने महिला को धमकी देते हुए उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद अजय यादव उसके साथ अनाचार करता रहा। पीड़िता द्वारा इसका विरोध करने पर उसका वीडियो सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। लगातर उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी अजय यादव पिता चंद्रकांत यादव के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल करा दिया है।

Pages