न्यूज़ सर्च@कोण्डागांव :- कोंडागांव जिले के सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा कोनिका जैन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा करती नजर आएंगी। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि आने वाली 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले परीक्षाओं पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें छात्रा कोनिका जैन को भी शामिल किया गया है। कोनिका कक्षा 9वीं छात्रा है, उसने बताया कि, प्राचार्य लता राफेल से सूचना पाकर उसने निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाईन आवेदन 20 दिसंबर को किया था और प्राचार्य से ही उसे 6 जनवरी को इस कार्यक्रम में उसका सलेक्शन होने की जानकारी मिली। कोनिका कहती है कि, प्रधानमंत्री से मिलना और उनसे बाते करना स्वयं के लिए एक स्वर्णीम अवसर होगा। उन्होंने बताया कि, वह परीक्षा से ठीक पहले होने वाले डर को कैसे दूर किया जाए और यह डर वाली भावना को अपने मन में आने से किस तरह से रोका जाए इस पर प्रश्न करेगी। वही संस्था की प्राचार्य कहती है कि, यह हमारे स्कूल के लिए हर्ष का विषय हैं कि, हमारी छात्रा प्रदेश के उन 20 विद्यार्थियों में शामिल हो गई है जो सीधे पीएम मोदी से चर्चा परीक्षा विषय को लेकर खुलकर करने वाले है।