न्यूज़ सर्च@भिलाई :- इस्पात नगरी भिलाई के रहने वाले नन्हे विराट ने अब भारत ही नहीं विदेशों तक अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। महज 5 साल से भी कम उम्र के इस लड़के में गजब की प्रतिभा है। वह एक बार कोई चीज पढ़ लेता है तो वह उसके दिमाग में कंप्यूटर चिप की तरह फीड हो जाती है। यही कारण है कि दो दिन पहले विराट को दिल्ली में ग्लोबल प्रोडिजी अवार्ड 2020 से नवाजा गया। यह अवार्ड पांडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी और नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा दिया गया।
भिलाई में गूगल ब्वॉय के नाम से फेमस इस नन्हे विराट को यह अवार्ड डॉ. अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और आस्कर विजेता एआर रहमान की ओर से दिया गया है। इस अवार्ड के लिए पूरे विश्व से 15 हजार बच्चों का नाम रजिस्टर्ड हुआ था। इसमें विराट का नाम टॉप 100 में शामिल हुआ। ताज्जुब की बात यह है कि इन बच्चों में विराट सबसे छोटा है। उसकी उम्र अभी मात्र 4 साल 9 महीने की है।
दो साल पहले पिता ने कराया था नामांकन
विराट के पिता के विजय और मां निकिता अय्यर ने बताया कि इस अवार्ड के लिए उन्होंने दो साल पहले 2018 में रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में विलक्षण प्रतिभा वाले 15 हजार बच्चों के नाम आए थे। चयन समिति ने बच्चों को अलग-अलग पैमानों पर परखकर टॉप 100 की लिस्ट तैयार की। जिसमें छत्तीसगढ़ से विराट का नाम शामिल था। इसके साथ ही इसमें भारत के कई राज्यों के साथ ही यूएसए, यूके, यूएई, स्पेन से भी कई बच्चों को शामिल किया गया था।
5 भाषाएं जानता है विराट
महज4 साल की उम्र में विराट को पांच भाषाओं का ज्ञान है। उसे हिन्दी, अंग्रेजी सहित तेलुगु, तमिल और मराठी भाषा भी आती है। इसके साथ ही उसे 50 से ज्यादा देशों के नाम, राजधानी सहित पौराणिक कथाओं के प्रसंग, इतिहास, कई देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम, विश्व का भूगोल, विज्ञान, सहित सामान्य ज्ञान के सैकड़ों प्रश्नों के उत्तर जुबानी याद है। इतनी सी उम्र में विराट एक साल से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेकर सूरों का भी पक्का हो चुका है।