रायपुर, डोंगरगढ़ सहित कई जगह भारी बारिश : देखें वीडियो - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

रायपुर, डोंगरगढ़ सहित कई जगह भारी बारिश : देखें वीडियो

मां बमलेश्वरी एक दर्शन करने गए श्रद्धालु बीच मे फंसे 


न्यूज़ सर्च@डोंगरगढ़:- राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में गुरुवार सुबह से ही भारी बारिश हुई। वहीं रायपुर में दोपहर 2 बजे के बाद बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हुई।  डोंगरगढ़ में भारी बारिश के चलते मां बमलेश्वरी के दर्शन करने गए श्रद्धालु घंटों में ही फंसे रहे।
आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों से राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोहरा और ठंड का कोहराम जारी है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के चलते पारा 10 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया था। सबसे खराब मौसम राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ का रहा। यहां सुबह से ही भारी बारिश होती रहेगी। इससे यहां पहुंचे दर्शन आर्थी  बारिश के बीच फंसे रहे। भारी बारिश और कोहरे के कारण विजुअलिटी कम होने से बीच में ही फंसे रहे। बारिश और सर्द हवा होने से सर्दी बढ़ी। जानकारी के मुताबिक पिछले 2 दिन से बारिश हो रही है। नववर्ष के अवसर पर मां बमलेश्वरी के दर्शन करने सैकड़ो श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। तेज बारिश ने श्रद्धालुओं का नए साल का मजा फीका कर दिया है। इसके साथ ही रायपुर में भी दोपहर 2 बजे के बाद भारी बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर दुर्ग सहित आसपास के जिलों में आने वाले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने भी बढ़ती ठंड को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। कई जगह लोगों को राहत देने के लिए अलाव जलाए गए हैं।
शीतलहर से ठिठुरा शहर जिला प्रशासन ने किया अलाव की व्यवस्था
किराए के घर में लाखों की प्रतिबंधित दवा रख करता था गोरखधंधा

Pages