रैली निकाल कर मतदाताओं का जताया आभार, स्वागत में उमड़ी भारी भीड़।
डीजे और कर्मा की थाप पर जमकर थिरके भाजपा समर्थक।
न्यूज़ सर्च@जैजैपुर:- नगर पंचायत जैजैपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनसाय देवांगन और उपाध्यक्ष दिलीप चंद्रा ने आज नगर पंचायत कार्यलय में विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपना पदभार ग्रहण किया। जहां जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, नपं के सीएमओ राजेश चंद्र त्रिवेदी, सहित नपं के समस्त कर्मचारियों के अलावा नपं के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पदभार संभालने के बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सदैव नगर के हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहने की बात कही। जिसके बाद वार्ड नंबर एक से आभार रैली निकाली गई। जो कि पूरे नगर में भ्रमण करते हुए वार्ड नंबर 6 मौहाडीह में समाप्त हुई। इस दौरान नगर के लोगों ने अपने अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं रैली में मौजूद पार्षदों के स्वागत करने भीड़ उमड़ गई। तो वही नगर के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल मालाओं से रैली का स्वागत किया। इस दौरान रैली में कर्मा और डीजे के धुन पर समर्थक भी जमकर थिरकते नजर आए।
विदित होकि नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के सात पार्षद चुनाव जीत कर आए थे। वही दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी के सोनसाय देवांगन अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त किए थे तो निर्दलीय दिलीप चंद्रा उपाध्यक्ष। इस दौरान नीलकंठ सोनी,गोपी सिंह ठाकुर,भूषण चंद्रा, सुखदेव खूंटे, दावेंद्र चंद्रा, कीर्तन चंद्रा, सचिन सिंह, सुमित अग्रवाल, अमृत साहू, संजू चंद्रा, परमानंद पटेल सहित नगर के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पहली बार भाजपा ने जीता नगर पंचायत।
ज्ञात होकि जैजैपुर नगर पंचायत बनने के बाद यह पहली अवसर है जिसमे भाजपा की सरकार बनी है। इससे पहले के चुनावों में भाजपा को राज्य में सरकार रहने के बावजूद भी अपेक्षित सफलता नही मिल पाती थी। बात करे बीते दो चुनावो की नगर में भाजपा तीन से चार सीटों पर ही सिमट जाती थी। तो वही अध्यक्ष पद पर करारी हार का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बाद बदले चुनावी गणित नपं जैजैपुर में भाजपा के लिए वरदान साबित हुई। कुल 15 वार्ड में भाजपा ने सात सीटों पर जीत दर्ज की तो वही वार्ड नंबर तीन में भाजपा प्रत्याशी महज दो वोट से चुनाव हार गए। कुल मिलाकर देखे तो नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली होने का लाभ भाजपा को जैजैपुर नपं में मिला। जिससे पहली बार भाजपा की नपं में सरकार बन गई।सांसद जिलाध्यक्ष सहित तमाम भाजपाई रैली में रहे मौजूद।
नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव जीतने एवं पदभार संभालने के बाद निकली आभार रैली सांसद गुहाराम अजगल्ले जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के साथ शामिल हुए। एवं बड़ी देर तक रैली में नगर के लोगों का आभार जताते रहे। इसके अलावा भी भाजपा के जिला मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों ने भी रैली में उपस्थित होकर एकजुटता दिखाई। बता दे कि नपं जैजैपुर में भाजपा की अध्यक्ष काबिज कराने के लिए सांसद की सक्रिय भूमिका रही है। जिन्होंने लगातार पार्षदों से संपर्क बनाए रखा।




