भारतीय स्टेट बैंक ने (SBI clerk recruitment 2020) में क्लर्क पद में चयनित होने का सुनहरा मौका
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए नए साल में सुनहरा मौका मिलने वाला है। एसबीआई ने क्लर्क के 8 हजार से अधिक पदों में भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
(SBI clerk recruitment 2020) के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लिपिक संवर्ग में जूनियर एसोसिएट पद (ग्राहक सहायता और बिक्री) के कुल 8134 पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
बैंकिंग सेक्टर में जॉब की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए इससे अच्छा सुनहरा मौका नहीं मिलने वाला है। आवेदन 3 जनवरी 2020 से अप्लाई करना शुरू हो चुका है। आवेदन के लिए शुल्क भी एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट में ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। इन पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।


