फार्म हाउस के निर्माणाधीन मकान में MP मंगाकर रखी थी 35 लाख की शराब, पुलिस ने किया जब्त - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

फार्म हाउस के निर्माणाधीन मकान में MP मंगाकर रखी थी 35 लाख की शराब, पुलिस ने किया जब्त

न्यूज़ सर्च@बम्हनीडीह:- बम्हनीडीह और सरगांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मंगलवार को सरगांव थाना अंतर्गत कोन्हापाट गांव स्थित एक फार्म हाउस में निर्माणाधीन मकान के अंदर से 35 लाख रुपए कीमत की 792 पेटी लगभग 6842.880 लीटर गोवा व्हिस्की को जप्त करने में सफलता पाई है।
जानकारी के मुताबिक जांजगीर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर और महासमुंद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के संयुक्त निर्देशन में एडिशनल एसपी जांजगीर-चांपा मधुलिका सिंह ने एसडीओपी चांपा पद्मश्री तंवर को इस कार्रवाई की जिम्मेदारी दी। तवंर ने अपने निर्देशन में बम्हनीडीह और सरगांव पुलिस की एक संयुक्त टीम तैयार की। इसके बाद टीम ने सूचना के मुताबिक दीपक महंत के फार्म हाउस में छापेमारी की। वहां से उन्हें राजू महंत, समारू महंत, मनीष सहीस मिले। उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि राजेश पटेल निवासी मधुबन थाना बसना जिला महासमुंद और दीपक महंत निवासी थाना सरगांव द्वारा यह शराब छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से मंगाई गई है। उन्हीं की देखरेख में इसे आसपास के क्षेत्रों में पाया जा रहा है। सरगांव पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपी राजेश पटेल, दीपक महंत, राजू महंत समारू महंत के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। प्रकरण में आरोपी राजू महंत, समारू और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दीपक महंत और राजेश पटेल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अनुभाग अधिकारी पुलिस चांपा पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरगांवचुन्नू तिग्गा, थाना प्रभारी बम्हनीडीह राजेश श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक आरएल टोंडे, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक कैलाश चंद्रा, आरक्षक शंभू केवट, आरक्षक अमन सिंह राजपूत, आरक्षक छोटे लाल साहू, आरक्षक संजीव मसीह, आरक्षक गौर सिंह कवंर, आरक्षक सतीश यादव, आरक्षक अश्विन राठौर, आरक्षक घनश्याम यादव, आरक्षक चालक दशरथकैवर्त जिला जांजगीर चांपाजिले से और जिला महासमुंद से उप निरीक्षक परेश पांडे साइबर सेल प्रभारी महासमुंद,  प्रधान आरक्षक जनक उरांव, आरक्षक युगल पटेल, आरक्षक शुभम पांडे आदि की भूमिका विशेष रूप से रही।

Pages