न्यूज़ सर्च@जशपुर:- जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। यह दोनों सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। दोनों पार्टियों की इस खींचतान के बीच कांग्रेस से पर्यवेक्षक बनकर गए रायगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल अग्रवाल उर्फ चीकू ने दावा किया है कि दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी काबिज होंगे। हां उन्होंने एक बात और कही की इस चुनाव में वह कुनकुरी नगर पंचायत की शांति और सौहार्द को कहीं से भी ठेस नहीं पहुंचने देंगे। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद अब भाजपा इस समीकरण में जुट गई है कि वह किस तरह किस तरह से पार्षद दल का बहुमत हासिल करें, लेकिन उसके हाथ से दोनों सीट फिसलती हुई दिख रही है।
कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर शुरू हुए सियासी बवाल के बाद जिला और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव कराने आये कांग्रेस के पर्यवेक्षक अनिल अग्रवाल ने न्यूज़ सर्च से विशेष बातचीत मैं कहा कि कुनकुरी के इतिहास को देखा जाए तो यहां अब तक जो भी चुनाव हुए हैं वह पूरी तरह से शांति और सौहार्द के साथ हुए हैं। वह भी इस परंपरा को आगे कायम रखेंगे और नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में किसी भी तरह से शांति और सौहार्द को भंग नहीं होने देंगे।
दोनों पार्टियों में शुरू है खींचतान
दोनों पार्टियों में शुरू है खींचतान
आपको बता दें कि सोमवार को अध्यक्ष उपाध्यक्ष होने से एक दिन पहले ही कुनकुरी में कांग्रेस और भाजपा में भारी खींचतान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने एक तरफ भाजपा पर पार्षदों की खरीदी विक्री करने का गम्भीर आरोप लगाया है तो वहीं शनिवार रात भाजपा पार्षद पति के साथ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा की गई मारपीट के बाद भाजपाई खेमा भी सड़क पर उतर चुका है।
यह बन रहा है समीकरण
आपको बता दें कि कुनकुरी नगर पंचायत में कुल 15 सीटें हैं। इसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर थी, लेकिन भाजपा का एक पार्षद खेमे से चला गया है। इससे कांगेस का पड़ला भारी होता जा रहा है। वर्तमान में भाजपा को 7 जबकि कांग्रेस को पूरी बहुमत के साथ 8 पार्षद हासिल हुए हैं। भाजपा को अभी भी यकीन है कि अध्यक्ष पद पर उनका प्रत्याशी काबिज होगा इसलिए भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है, लेकिन अभी भी वह अपने प्रत्याशी का एलान करने से बच रही है।