दिल्ली। आदिशक्ति डिवाईन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मनीष खण्डेलवाल, ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की सह-संस्थापिका समाज सेविका रेमिका खण्डेलवाल द्वारा दिल्ली हाट, पीतम पुरा, दिल्ली मे सोलह फरवरी को एक विशाल एव भव्य 'राष्ट्रीय ज्योतिष व सामाजिक महोत्सव एवम मेला' आयोजित किया जा रहा है जिसमे भारत वर्ष से तीन सौ से अधिक विभिन्न ज्योतिष विध्याओ के ज्ञाता सम्मलित हो रहे है। व समाज के अलग अलग वर्गों के जाने माने विद्वान सम्मलित हो रहे है। जो शिक्षा, कानून, स्वास्थ्य व समाज सेवा से जुड़े है।
इस कार्यक्रम मे जहाँ एक तरफ ज्योतिष सम्मलेन द्वारा लोगो को ज्योतिष ज्ञान साझा किया जायेगा वही पर्यावरण, योग पर सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी होगा व स्वास्थ्य, साइबर क्राइम जैसे महाव्त्पूर्ण सामाजिक मुद्दों पर लोगो को अवेयर किया जायेगा, साथ मे बच्चो के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता होगी तथा अंत मे करीब 100 गरीब बच्चो को कॉपी, शिक्षा सामग्री वितरित कि जाएगी। व ज्योतिषियों, प्रतिभाशाली बच्चो व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगो का सम्मानित किया जायेगा। जो कि समाज के लिए किसी भी रूप मे कार्य कर रहे है। वही मेले मे ज्योतिष परामर्श व विभिन्न प्रकार के तीस से ज्यादा स्टाल होंगे जिसमे प्रॉपर्टी, ब्यूटी हेल्थ केयर, पूजा सामग्री, रत्न इत्यादी सभी प्रकार का सामान होगा।
यह कार्यक्रम अपने आप मे अदभुत कार्यक्रम है जो कि पूर्णत धार्मिक, ज्योतिष, अध्यात्मिक, जन कल्याण पर आधारित है।


