जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 14 को - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 14 को

न्यूज़ सर्च@रायपुर. त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं। इसके लिए राज्य शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। 14 फरवरी को सभी जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्वाचन की अधिसूचना के प्रकाशन और प्रथम सम्मिलन आयोजित करने के लिए समय-सारणी और दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 14 फरवरी को जिला पंचायत सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा। इसी दिन निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को 14 फरवरी को ही जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी। प्रथम सम्मिलन 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

Pages