मंत्री टी एस सिंहदेव की मां का निधन
न्यूज सर्च@रायपुर। दिल्ली के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां राजमाता देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव का निधन हो गया है। खबर लगते ही राज्य में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम 7 बजकर 3 मिनट में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजमाता के निधन की सूचना मिलते ही सरगुजा संभाग में शोक की लहर फैल गई है मां के निधन की खबर मिलते ही टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनका शव कल अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां 11 फरवरी को उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं 12 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंबिकापुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।