पुलिस ने 28 ग्रामीणों को आखिर क्यों भेजा गया जेल पड़े खबर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पुलिस ने 28 ग्रामीणों को आखिर क्यों भेजा गया जेल पड़े खबर

देवेन्द्र यादव@पामगढ़ - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान थाना पामगढ के ग्राम झूलन तथा थाना मुलमुला के ग्राम जेवरा के मतदान केन्द्रो में उपद्रव करने वालो के ऊपर विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पथराव, बलवा, शासकीय कर्मचारियों को मारपीट करने एवं शासकीय सम्पत्तियों को नुकसान करने वालों पर अपराध कायम कर विवेचना किया जा रहा था मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना पामगढ क्षेत्र के ग्राम झूलन मतदान केन्द्र पर पंचायत चुनाव उपरांत हुए उपद्रव पर दर्ज मामलो में 06 आरोपी को अपराध क्रमांक 39/2020 के तहत धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332, 347, 458 के तहत गिरफ्तार किया गया है

1. भुनेश्वर डहरिया उर्फ केउ पिता प्रेम डहरिया उम्र 55 वर्ष सा. झूलन
2. कौशिल्या कश्यप पति अशोक कश्यप उम्र 40 वर्ष सा. झूलन,
3. जोगेन्द्र कुमार पिता बलेश्वर डहरिया उम्र 32 वर्ष सा. झूलन
4. शिवा उर्फ शिवकुमार पिता बद्रीप्रसाद कश्यप उम्र 48 वर्ष सा. झूलन
5. उमा बाई पति देवप्रसाद कश्यप उम्र 45 वर्ष सा. मदनपुर
6. राधाबाई पति शिवकुमार कश्यप उम्र 45 वर्ष सा. झूलन थाना पामगढ जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

मुलमुला - थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम जेवरा में मतदान केन्द्र पर पथराव बलवा तोडफोड करने वाले 22 आरोपी को अपराध क्रमांक 14/2020 के तहत धारा 147, 148, 149, 186, 353, 294, 506 बी, 332 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
1. अमित कुमार पिता घनश्याम कश्यप उम्र 27 वर्ष
2. संदीप कुमार पिता घनश्याम कश्यप उम्र 22 वर्ष
3. प्रकाश बांधी पिता फिरतू बांधी उम्र 52 वर्ष
4. दुजराम कश्यप पिता समयलाल उम्र 32 वर्ष
5. रामकुमार पिता टिटकू विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष
6. साहेबलाल पिता स्व. बोधराम कश्यप उम्र 48 वर्ष
7. व्यासनारायण पिता खोलबहरा कश्यप उम्र 32 वर्ष
8. कल्लू कश्यप पिता एतीमराम कश्यप उम्र 23 वर्ष
9. किशुन कुमार पिता एतीमराम कश्यप उम्र 19 वर्ष
10. धमेन्द्र कश्यप पिता अयोध्या कश्यप उम्र 19 वर्ष
11. अयोध्या प्रसाद पिता स्व. रामा कश्यप उम्र 49 वर्ष
12. लक्ष्मण प्रसाद पिता जोगीराम केंवट उम्र 29 वर्ष
13. गोलू कश्यप पिता घनाराम कश्यप उम्र 25 वर्ष
14. सोनाउ कश्यप पिता प्रहलाद कश्यप उम्र 48 वर्ष
15. छतराम पिता मंगलू केंवट उम्र 46 वर्ष
16. राजू पिता मनीराम कश्यप उम्र 23 वर्ष
17. अमृतलाल पिता किशुन कश्यप उम्र 48 वर्ष
18. श्रीमती सुकबाई पति घनश्याम कश्यप उम्र 40 वर्ष
19. श्रीमती यशोदा बाई पति बबलू कश्यप उम्र 35 वर्ष
20. श्रीमती सावित्री पति सोनाउ कश्यप उम्र 26 वर्ष
21. श्रीमती जानकी बाई पति प्रहलाद कश्यप उम्र 38 वर्ष
22. श्रीमती गणेशी बाई पति दिनेश कौशिक उम्र 45 वर्ष सभी साकिनान जेवरा थाना मुलमुला को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

चुनाव के समय आखिर क्या हुवा था

ग्राम पंचायत जेवरा के चुनाव में मतदान कर्मियों पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुवे हारे प्रत्याशी के पति और उसके समर्थक ने हमला कर दिया स्कूल परिसर में ही उन्हें बंधक बना लिया गया था। मतदान दल के कर्मी का तबियत खराब होने पर पुलिस के द्वारा इलाज के लिए लेजाया जा रहा था तो हारे हुवे प्रत्याशी के समर्थंक ने उसे स्कूल के बाहर लेजाने नही दिया गया। जेवरा में 4 बूथ बनाया गया था जिसमे बूथ क्रमांक 141, 142, 143, 144 बनाया गया था 141,143,144 बूथ क्रमांक के नतीजा आ गया था जिमसें सुखबाई घनश्याम कश्यप 159 वोट से आगे चल रहा था तभी उसके समर्थक ने घनश्याम को जीत गये बोल कर गुलाल लगा दिया लेकिन चौथे बूथ क्रमांक 142 के नतीजे आना बाकी था जब 142 बूथ का नतीजा आया तो उसमें घनस्याम 33 वोट ही मिला और हार का सामना करना पड़ा। गंगोत्री देवी गुलाब चंद पटेल बूथ क्रम 142 में 238 वोट मिला जिसके कारण सुखबाई घनश्याम कश्यप से 46 वोट से जीत हासिल कर ली और हारे हुवे प्रत्याशी के समर्थंक ने पुलिस कर्मियों के द्वारा मतदान दल के ऊपर हमला कर दिया। पामगढ़ ब्लॉक में दूसरे चरण के चुनाव में ग्राम पंचायत जेवरा में मतगणना के बाद हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक हंगामा करना शुरू कर दिया मतदान दल एवं सुरक्षाकर्मी पुलिस के ऊपर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया पोलिंग बूथ को ग्रामीणों ने घेर लिया और घनश्याम कश्यप ने अपने समर्थंक के साथ हमला बोल दिया जिसमें पुलिस ने पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव और ईंटों से हमला किया बीच सड़क पर बड़े-बड़े पेड़ की लकड़ियो काट कर रख दिया गया था जिसके कारण मतदान दल और पुलिसकर्मी रास्ते पर फंस गए थे। विवाद में मतदान दल में लगे कर्मियों व पुलिस बल को चोट आई तथा वाहनों पर भी हमला किया गया पुलिस ने बड़ी मुश्किल से ही मतदान दल को ग्रामीण से बचाकर बाहर निकाला और किसी तरह मतदान दल व मतदान सामग्री को सुरक्षित पामगढ़ लाया गया। ग्राम पंचायत झूलन में 3 वोट से हारने के बाद हारे हुए प्रत्याशी ने मतदान दल के कर्मियों को स्कूल के बाहर महिलाओं के द्वारा रोका गया था जिसके बीच में पुलिसकर्मी और हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों के बीच में मद पेटी को लूटने की कोशिश किया गया था जिसके कारण दोनों ही गुट में झड़प हो गई थी जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

Pages