पंजीयन में गड़बड़ी पटवारी के साथ किसान पर गिरी कार्यवाही की गाज - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पंजीयन में गड़बड़ी पटवारी के साथ किसान पर गिरी कार्यवाही की गाज

न्यूज सर्च@सारंगढ़:- सारंगढ़ एसडीएम आईएएस चंद्रकांत वर्मा ने धान बेचने के लिए फर्जी तरीके से अधिक रकबा का पंजीयन करने वाले किसान के साथ ही हल्का पटवारी पर कार्यवाही की गाज गिराई है जिससे हड़कम्प मच गई है दरसल कृषक परमानन्द ग्राम बुंदेली के द्वारा स्वयं के नाम पर धारित भूमि बुदेली प.ह.न.48 हरदी सारंगढ़ का धान विक्रय हेतु अपना पंजीयन सेवा सहकारी समिति अमझर में कराया गया था उक्त पंजीयन में कृषक द्वारा धारित रकबा से अधिक रकबा का पंजीयन कराये जाने के सम्बंध में शिकायत बुदेली के ग्रामीणों ने एसडीएम को किया था जिसकी शिकायत के तथ्यों का जाँच परीक्षण किया गया ।

जाँच में सम्बंधित हल्का पटवारी द्वारा किसान किताब पुस्तिका में दर्ज रकबा के आधार पर पंजीयन होना पाया गया ।किसान किताब पुस्तिका में कृषक के कुल धारित रकबा से अधिक रकबा पटवारी द्वारा अंकित किया गया है।पटवारी द्वारा किये गए उक्त त्रुटि को रकबा सत्यापन, गिरदावरी, कृषक पंजीयन का राजस्व अभिलेख में मिलान करने जैसे पर्याप्त अवसर प्राप्त होने पर भी रकबा वृद्धि को सम्बंधित हल्का पटवारी द्वारा नही सुधारा गया।इस तरह से पंजीयन में अधिक रकबा का पंजीयन कर धान विक्रय किया गया है। इस हेतु हल्का पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु कलेक्टर रायगढ़ को अनुशंसा सहित प्रतिवेदन प्रेषित की गई है। सम्बंधित कृषक द्वारा स्वयं के धारित रकबा का ज्ञान होते हुए भी अधिक रकबा का पंजीयन में किसी दूसरे कृषक का धान विक्रय कर दिया गया है।जिसके लिए भी सम्बन्धित कृषक के विरुद्ध दाण्डिक कार्यवाही करने हेतु प्रतिवेदन अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया है।

Pages