सारंगढ़ के शिक्षक को मिला राज्य स्तरीय सम्मान,अब राष्ट्रीय स्तर पर भी मिल सकता है स्थान - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सारंगढ़ के शिक्षक को मिला राज्य स्तरीय सम्मान,अब राष्ट्रीय स्तर पर भी मिल सकता है स्थान

न्यूज सर्च@रायगढ़:- सारंगढ़ विकास खण्ड के संकुल केन्द्र लेन्ध्रा में पदस्थ शैक्षणिक समन्वयक राजेश कुमार देवांगन के नवाचार को राज्य स्तरीय मुद्रित पुस्तिका में स्थान मिला है जिसके लिए शिक्षा मंत्री  डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने उनके नवाचार को सम्मानित किया है।
वहीं राष्ट्रीय स्तर में भी सम्मानित होने की प्रबल संभावना है ज्ञातव्य हो कि पूरे छत्तीसगढ़ से मात्र 28 शिक्षकों का चयन इस पत्रिका हेतु हुआ है। जिसमें सारँगढ़ के राजेश कुमार देवांगन शामिल हैं उनके नवाचार को पुरस्कृत होने से रायगढ़ जिले के साथ-साथ सारंगढ़ विकासखंड का नाम रोशन किया है।

Pages