लिटिल चैंप्स का नया सीजन 29 फरवरी से जी टीवी पर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

लिटिल चैंप्स का नया सीजन 29 फरवरी से जी टीवी पर

पहली बार साथ आए बॉलीवुड प्लेबैक के दिग्गज कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक 

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स एक नए रोमांचक सीजन 29 फरवरी से शुरू होगा। जीटीवी पर रात 8 बजे शनिवार और रविवार को इसका प्रसारण होगा। इसमें सुगंधा दाते,श्रेयन भट्टाचार्य,अंजलि गायकवाड़ तान्या शर्मा, षणमुखप्रिया, सोनाक्षी कर और छोटे भगवान जयस कुमार शामिल हैं। ये सारे संगीत रत्न न सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर अभी से अपनी पहचान बना चुके है। इस सीजन में भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिविंग लीजेंड्स-पद्मश्री कुमार सानू, पद्मभूषण उदित नारायण और सदाबहार गायिका अल्का याग्निक को मेंटर्स के रूप में चुना है।
बता दें कि इन्हें अब तक 6 राष्ट्रीय पुरस्कार और 267 अन्य प्रतिष्ठित पुरूस्कार मिल चुके है। इनके द्वारा भारतीय भाषाओं के 30000 तक गाने रिकॉर्ड किए गए है। जी टीवी की बिजनेस हेड अपर्णा भोसले ने बताया कि सारेगामापा लिटिल चैंप्स आज लिखेंगे कल की हमारी ब्रांड फिलॉसफी को सही मायनों में दर्शाता है। हमारे इस सीजन का जादू हमारी अभूतपूर्व पेशकश में समाया है। जहां लिटिल चैंप्स का नया सीजन 2020 में प्रसारित होने जा रहा है। इस मौके पर जी टीवी ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में इस शो का उद्घाटन किया। इस दौरान कुमार सानू, उदित और अलका ने लाइव परफॉर्म किया और होस्ट मनीष पॉल ने अपने चुटीले अंदाज और प्रभावी मंच प्रस्तुति के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर नए सीजन के कुछ बच्चों ने मंच पर आकर अपने टैलेंट की झलक भी दिखाई। करीब 12 साल बाद टेलीविजन पर वापसी कर रहे कुमार सानू ने कहा कि टेलीविजन पर वापसी के लिए मुझे सारेगामापा लिटिल चैंप्स जैसा शो ही चाहिए था। यहां छोटे बच्चों में गजब का हुनर है। वहीं अलका याग्निक ने कहा कि सारेगामापा लिटिल चैंप्स एक दशक से मेरे लिए एक खास सफर रहा है। मैं एक बार फिर इस रियलिटी शो का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं। हम यहां बच्चों को जज करने के बजाय उनका हुनर संवारने आए हैं। मैं इन बच्चों का हुनर निखारने में उनकी मदद करूंगी,ताकि वो किसी दिन इंडस्ट्री में प्रशिक्षित गायक बनकर अपने पांव जमा सकें। वहीं उदित नारायण ने कहा कि जीटीवी और सारेगामापा का मंच मेरे लिए हमेशा से खास रहा हैं,क्योंकि इस शो ने संगीत जगत को कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं देने के अलावा मेरे बेटे आदित्य को भी होस्ट के रूप में लॉन्च किया है। वहीं इसे होस्ट कर रहे मनीष पॉल ने कहा जी टीवी के साथ जुड़कर खासतौर से इस शो को होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हू। जिसने देश के कोने-कोने से चुनकर भारत को कुछ सबसे बेहतरीन गायक दिए है।

Pages