डॉक्टरों और पुलिस की टीम ने किया खुलासा
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- रायपुर मंदिर हसौद पास छेत्री में घायल मिली लड़की के ऊपर एसिड अटैक की अफवाह पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने विराम लगा दिया है। महिला को गंभीर हालत में डीजे सत्ता में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार उड़ीसा के बाली गांव की रहने वाली 28 वर्षीय गौरी ठाकुर मनिहारी में दुकान चलाती है। वह रायपुर व
फैंसी सामान लेने गई थी। वापसी में छेत्री के पास महिला सड़क किनारे पुलिस को गंभीर हालत मे मिली। महिला का इलाज डीकेएस में चल रहा है। उसके साथ उसकी मौसी भी है। महिला का सिटी स्कैन होना है। उसके चेहरे को साफ किया गया है। उसकी आखों में बहुत ज्यादा चोट आई है। एक आंख से उसे नहीं दिख रहा है और दूसरी आंख का अंदर का पर्दा फट गया है। डॉक्टर पहले कह रहे थे कि यह एसिड अटैक का मामला है, लेकिन जब उसके चेहरे को साफ किया गया तो चेहरे पर वह खून के निशान थे। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। महिला ने पुलिस को बताया की कैलाश नामक युवक जो उसके साथ था उसने उसके गले को दबाया फिर वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो उसके चेहरे से खून बह रहा था। आंखों में उसे दर्द था। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। महिला की मौसी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।


